HomeUttarakhandBageshwarअब कलर डॉप्लर अल्ट्रासाउंड के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे हल्द्वानी—बरेली के चक्कर

अब कलर डॉप्लर अल्ट्रासाउंड के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे हल्द्वानी—बरेली के चक्कर

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

No longer have to travel to Haldwani or Bareilly for color Doppler ultrasound

District's first Color Doppler Four D Ultrasound in Bageshwar 

जनपद वासियों को अब कलर डॉप्लर अल्ट्रासाउंड के लिए अब हल्द्वानी या बरेली के चक्कर नही लगाने होंगे। जिला चिकित्सालय के समीप अंजली अल्ट्रासाउंड एवं एडवांस कलर डॉप्लर सेंटर का शुभारंभ जिलाधिकारी विनीत कुमार ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनपद जिले में कलर डॉप्लर अल्ट्रासाउंड खुलने से मरीजों को जहां जांच की नजदीक में सुविधा मिलेगी वही उनका समय व धन की भी बचत होगी।

बागेश्वर नगर में जिले का पहला कलर डॉप्लर फोर डी अल्ट्रासाउंड खुल गया है। जिला चिकित्सालय के समीप खुले अत्याधुनिक सुविधाओं वाले इस अल्ट्रासाउंड सेंटर का शुभारंभ करते हुए जिलाधिकारी विनीत कुमार ने कहा कि जनपद के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों इस दिशा में सरकार चिकित्सालयों में सुविधाओं को बढ़ा रही है। साथ ही निजी क्षेत्र के लोगों को भी पर्वतीय क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए भी प्रोत्साहित कर रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में चिकित्सकों की कमी को दूर करने के भी प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि बागेश्वर जैसे छोटे शहर में अत्याधुनिक सुविधाओं वाले अल्ट्रासाउंड केंद्र खुलने से जहां मरीजों का समय बचेगा वहीं कलर डॉप्लर अल्ट्रासाउंड के लिए बाहर नही जाना पड़ेगा। जिससे उनके धन की भी बचत होगी। इस अवसर पर सेंटर के प्रबंधक अमित डसीला ने कलर डॉप्लर अल्ट्रासाउंड की जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली के सेवानिवृत्त सीनियर रेडियोलॉजिस्ट यहां अपनी सेवाएं दे रहे हैं। जिसमें आमजन को बहुत कम कीमत पर कलर डॉप्लर अल्ट्रासाउंड की सुविधा दी जाएगी। इस अवसर पर प्रभारी सीएमएस डॉ एसपी त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, दलीप सिंह खेतवाल, इंद्र सिंह परिहार, बाला दत्त तिवारी, कैप्टन दिगम्बर परिहार, आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments