HomeUncategorizedअल्मोड़ा : नवीन कलेक्ट्रेट भवन में करें वकीलों के बैठने की व्यवस्था

अल्मोड़ा : नवीन कलेक्ट्रेट भवन में करें वकीलों के बैठने की व्यवस्था

सीएम की घोषणा, शिलान्यास के बाद भी शुरू नहीं हुआ निर्माण

बार भवन के निर्माण तक बैठने का करें अस्थाई इंतजाम

अधिवक्ताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। अधिवक्ताओं ने बार भवन का निर्माण पूरा होने तक वकीलों के बैठने की अस्थाई व्यवस्था नवीन कलेक्ट्रेट भवन के अंदर प्रथम तल पर बीचों-बीच स्थित प्रांगण में करने का अनुरोध किया है।

ADVERTISEMENTSAd

अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी अल्मोड़ा से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। जिसमें मुख्यमंत्री घोषणा व शिलान्यास के क्रम में नवीन कलेक्ट्रेट परिसर में सुविधाजनक स्थान पर अधिवक्ताओं के लिए बार भवन का निर्माण करने की मांग की। कहा कि बार भवन का निर्माण कार्य पूरा होने तक अधिवक्ताओं के बैठने की अस्थाई व्यवस्था की जाए। उन्होंने नवीन कलेक्ट्रेट भवन के अंदर प्रथम तल पर बीचों-बीच स्थित प्रांगण में बैठने की व्यवस्था करने का अनुरोध किया।

अधिवक्ताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री घोषणा के तदनुरूप उत्तराखण्ड शासन द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्तागण हेतु चैंबर, दस्तावेज लेखक हेतु शेड व कैंटीन निर्माण हेतु 371 लाख रुपए वित्तीय स्वीकृति दी थी। जिसके पश्चात मुख्यमंत्री द्वारा गत 30 नवंबर 2023 को इसका शिलान्यास किया गया, लेकिन मुख्यमंत्री द्वारा किए गए शिलान्यास के पश्चात आज एक वर्ष छह माह बीत जाने के उपरांत अभी तक भी निर्माण कार्य आरंभ नहीं किया गया है। जबकि इस विषय में मुख्यमंत्री के अपर सचिव द्वारा जिलाधिकारी को यथाशीघ्र आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित भी किया गया था।

अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी से मांग करी कि किए गए शिलान्यास के अनुरूप नवीन कलेक्ट्रेट परिसर में मंदिर के बगल में खाली भूखण्ड में शीघ्रातिशीघ्र अधिवक्ता कक्ष का निर्माण कार्य करवाया जाए। साथ ही यह भी मांग की है कि जब तक अधिवक्ता कक्ष का निर्माण नहीं हो जाता तब तक अधिवक्ताओं के दैनिक कार्य संचालन के लिए बैठने की व्यवस्था नवीन कलेक्ट्रेट भवन के अंदर प्रथम तल पर बीचों-बीच स्थित लांबी में की जाए।

जिलाधिकारी को ज्ञापन देने वालों में वरिष्ठ अधिवक्ता केवल सती, कुंदन सिंह भण्डारी, दीवान सिंह लटवाल, नवीन जोशी, जिला बार एसोसिएशन उपाध्यक्ष कवीन्द्र पन्त, महिला उपाध्यक्ष भावना जोशी आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments