HomeUttarakhandBageshwarई-केवाईसी को लेकर गैस उपभोक्ताओं को करें जागरुक : डीएम आशीष भटगांई

ई-केवाईसी को लेकर गैस उपभोक्ताओं को करें जागरुक : डीएम आशीष भटगांई

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने बुधवार को जिला कार्यालय में उज्ज्वला समिति की बैठक ली। उन्होंने कहा कि जिन उपभोक्ताओं को गैस रिफलिंग कराने में दिक्कत आ रही है या ई-केवाईसी नहीं करा पा रहे हैं ऐसे उपभोक्ताओं को जागरूक करें। ई-केवाईसी पूर्ण करने के लिए 15 दिन का नोटिफिकेशन जारी करें, ताकि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उपभोक्ताओं को मिल सके। यदि निर्धारित समय पर भी ई-केवाईसी नहीं कराई जाती है, तो उन्हें सात दिन का अतिरिक्त अंतिम अवसर दें।

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने गैस गोदामों में सुरक्षा मानकों के अनुपालन पर भी विशेष ध्यान देने के सख्त निर्देश जिला पूर्ति अधिकारी को दिए। जिला नोडल अधिकारी (डीएनओ) देव सिंह रावत ने बताया कि जिले में कुल 812 उपभोक्ताओं द्वारा गैस कनेक्शन रिफिल नहीं करवाया है। यदि तय समय के भीतर भी संबंधित उपभोक्ताओं द्वारा गैस रिफलिंग नहीं कराई जाती है तो उस दशा में ऐसे गैस कनेक्शन धारकों के गैस कनेक्शन निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार बर्मन, बबलू पांडे आदि अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments