लालकुआं। बिन्दुखत्ता के इन्दिरा नगर में एक घर में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग से घर में रखी हजारों की नकदी कपड़े जेवरात एवं जरूरी डाक्यूमेंट्स जलकर स्वाहा हो गई।
पीड़ित परिवार ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर बमुश्किल काबू पाया।इंदिरा नगर सेकंड बिन्दुखत्ता नियर दूध डेरी के पास देव सिंह देवली पुत्र स्वर्गीय प्रताप सिंह प्रताप सिंह देवली के आवास में आज शाम आग लगी।
आग् बुझाने के चक्कर में मकान स्वामी के हाथ भी झुलस गये।
पीड़ित परिवार ने विधायक नवीन दुम्का एवं विद्युत विभाग से लगाई मुआवजे की गुहार।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


