HomeUttarakhandAlmoraबड़ा हादसा टला: पेड़ पर अटकी कार, बच गई तीन जिंदगियां

बड़ा हादसा टला: पेड़ पर अटकी कार, बच गई तीन जिंदगियां

➤ अल्मोड़ा जिले के थाना देघाट अंतर्गत बसई गांव के पास देर रात की घटना

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: बीते गुरूवार देर रात्रि सराईखेत क्षेत्र में उस वक्त बड़ा हादसा टल गया, जब ग्राम बसई के पास एक कार पलट गई। सौभाग्य से इसमें सवार चालक समेत 3 लोग सकुशल हैं। कार सड़क किनारे एक पेड़ पर अटक गई।

हादसा रात करीब 2 बजे के आसपास का है। बैगनार संख्या यूके 07डीपी 9016 ग्राम बसई के पास पलट गई। जिससे इसमें सवार लोगों की चीखें निकल गई। इसकी सूचना डायल नंबर 112 से पुलिस को मिली। तत्काल थाना देघाट पुलिस से पुलिस बल मौके पर पहुंचा और बचाव व राहत कार्य किया। कार में तीन सवार व्यक्तियों को सकुशल बाहर निकाला गया। बड़ा हादसा तब बाल-बाल बच गया, जब पलटी कार सड़क किनारे चीड़ के पेड़ पर अटक गई। इसमें सवार तीन लोगों चालक नरेंद्र नेगी पुत्र प्रेम सिंह नेगी, निवासी सिबूनगर पौढ़ी, सुमित पुत्र चंडीप्रसाद, निवासी मानपुर कोटद्वार तथा विवेक रावत पुत्र सूर्यपाल सिंह, निवासी स्मिथनगर, देहरादून को कोई चोट नहीं आई। सिर्फ चालक के पैर में मामूली खरोंच बताई गई है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम में एसआई गंगाराम सिंह गोला, हेड कांस्टेबल सतनाम चंद, कांस्टेबल उपेंद्र यादव, जगदीश सिंह ज्याला व अशोक बिष्ट शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments