भव्य रूप में मनाया जायेगा महिला होलिकोत्सव, 26 को सांस्कृतिक जुलूस

✒️ इस बार कुल 18 टीमें कर रही प्रतिभाग ✒️ महिला कल्याण संस्था की बैठक सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा महिला कल्याण संस्था अल्मोड़ा के तत्वाधान में…

होली को लेकर महिला कल्याण संस्था की बैठक

✒️ इस बार कुल 18 टीमें कर रही प्रतिभाग

✒️ महिला कल्याण संस्था की बैठक

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

महिला कल्याण संस्था अल्मोड़ा के तत्वाधान में 25 फरवरी, 2023 से शुरू होने जा रहे होलिकोत्सव की जोरदार तैयारियां चल रही हैं। आज महिला होलिकोत्सव की तैयारी को लेकर एक आवश्यक बैठक संस्था के ऑफिस में हुई। जिसमें महिलाओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई। सभी सदस्यों ने निर्णय लिया कि इस बार होलिकोत्सव को और भी उत्साह एवं उल्लास से संपन्न करने में सभी सदस्य अपने तन मन धन से सहयोग करेंगे।

वक्ताओं ने बताया कि महिला होलिकोत्सव का कार्यक्रम 25 फरवरी, 2023 को सर्वप्रथम नंदा देवी मंदिर परिसर में खड़ी होली से प्रारंभ होगा। तत्पश्चात दीप प्रज्वलन के बाद महिलाओं की होली प्रतियोगिता आरंभ होगी। उसके बाद लड़कियों की प्रतियोगिता होगी।

अलगे रोज 26 फरवरी को सर्वप्रथम सुबह 11 बजे से सिद्ध नौला मंदिर से सांस्कृतिक जुलूस प्रारंभ होगा। जो नगर में भ्रमण करते हुए 01 बजे नंदा देवी मंदिर परिसर में पहुंचेगा। तत्पश्चात अल्मोड़ा की टीमों की प्रतियोगिता कुमाऊं से आई टीमों के साथ होगी।

इस बार टीम नैनीताल, रानीखेत, बागेश्वर, हल्द्वानी, भवाली, व दनिया से होली टीमें आएंगी। जुलूस में सभी 18 टीमें भाग लेंगी। बैठक की अध्यक्षता रीता दुर्गापाल, संचालन उपाध्यक्ष मीता उपाध्याय व सचिव पुष्पा सती द्वारा किया गया। बैठक में दीपा सतीश जोशी, राधिका जोशी, ममता चौहान, अनीता रावत, गीता शाह, रेखा चौहान, रमा जोशी, मंजू रावत, सरला बिष्ट, मंजू जोशी, कोषाध्यक्ष सुनैना मेहरा, आशा पंत, अनुराधा अग्रवाल, आशा कर्नाटक, चंद्रा अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, दीपा जोशी, अदिति अग्रवाल पांडे, अंजू अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

होली कार्यक्रम, एक नजर में –

यहां महसूस हुए भूकंप के झटके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *