HomeUttarakhandAlmoraब्रेकिंग न्यूज : मसूरी के होटल में मिली विधायक महेश नेगी की...

ब्रेकिंग न्यूज : मसूरी के होटल में मिली विधायक महेश नेगी की आईडी, महिला के आरोप में दिखा दम

देहरादून। भाजपा के द्वाराहाट से विधायक महेश नेगी पर साक्ष्यों के मामले में आरोप लगाने वाली महिला भारी पड़ती दिख रही है।
पुलिस को दी गई तहरीर में महिला ने मसूरी के जिस होटल की जिक्र किया है। उस होटल में वास्तव में दो साल पहले महेश नेगी के नाम पर एक कमर बुक किया गया था। यहीं नहीं नेगी की आई डी के साथ इस कमरे की बुकिंग की गई थी। कल जब पुलिस ने होटल पहुंच कर होटल का एन्ट्री रजिस्टर खंगाला तो यह बात साफ हो गई, महिला के वकील एस पी सिंह भी पुलिस टीम के साथ थे।
वकील के अनुसार होटल से यह भी साफ हुआ की कमरा पसंद न आने पर विधायक ने अपना सामान दूसरे कमरे में भी शिफ्ट कराया था।
महिला ने अपनी तहरीर और पुलिस को दिए बयान में इस होटल में भी उसके साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया था। दूसरी ओर महिला ने विधायक होस्टल में भी दुष्कर्म का आरोप लगया था, लेकिन दो दिन में दी बार पुलिस इस होस्टल के कमरे में दाखिल होने का प्रयास कर चुकी है लेकिन कमरे के दरवाजे पर ताला लटका होने के कारण पुलिस को खाली हाथ ही लौटना पड़ रहा है।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments