HomeUttarakhandNainitalमहेंद्र सिंह धोनी परिवार के साथ नैनीताल पहुंचे

महेंद्र सिंह धोनी परिवार के साथ नैनीताल पहुंचे

नैनीताल | भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ मंगलवार को अपनी मातृभूमि उत्तराखंड के कुमाऊं पहुंचे। वह बुधवार को प्रसिद्ध कैंची धाम में नीम करौली महाराज के दर्शन कर सकेंगे।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

मंगलवार सुबह 11:50 बजे इंडिगो एयर की फ्लाइट से क्रिकेटर व इंडिया टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, पत्नी साक्षी व बेटी संग पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ उनके कई दोस्त भी पहुंचे। महेंद्र सिंह धोनी एयरपोर्ट में लगभग आधा घंटा रुके। इस दौरान धोनी ने कर्मियों के साथ फोटो भी खिंचवाई।

इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी, पत्नी साक्षी व बेटी और दोस्तों के साथ एक ऑडी व पांच फॉर्च्यूनर में सवार होकर नैनीताल के लिए रवाना हो गए। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, 19 नवंबर को उनकी पत्नी साक्षी धोनी का जन्मदिन है और उनके इस खास दिन को ही सेलिब्रेट करने के लिए पूर्व भारतीय कप्तान यहां आए हैं। वहीं साक्षी ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है जिस पर लिखा है बर्थडे वीक।

एयरपोर्ट कर्मियों के अनुसार, यह सभी लोग छुट्टियां मनाने के लिए उत्तराखंड के कुमाऊं पहुंचे हैं। 20 नवंबर को इंडिगो की फ्लाइट से ही इन सभी लोगों का दिल्ली जाने का टिकट बुक है। उन्होंने बताया कि इस दौरान धोनी अपने पैतृक गांव अल्मोड़ा भी जाएंगे। साथ ही भीमताल व रामगढ़ जाने का भी उनका कार्यक्रम है।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments