HomeUttarakhandNainitalनैनीताल में महेंद्र सिंह धोनी पत्नी के जन्मदिन के साथ उठा रहे...

नैनीताल में महेंद्र सिंह धोनी पत्नी के जन्मदिन के साथ उठा रहे वर्ल्ड कप फाइनल का लुफ्त

नैनीताल | पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पहली बार सपरिवार झीलों की नगरी नैनीताल के प्राकृतिक सौंदर्य का लुफ्त उठाने पहुंचे हैं। दो दशक बाद अपने पैतृक गांव अल्मोड़ा के ल्वाली से नाटाडोल पहाड़पानी में ठहरने के बाद माही नैनीताल में प्रसादा भवन के कॉटेज में ठहरे हैं।

Ad Ad

धोनी की पत्नी साक्षी का आज रविवार को जन्मदिन है और आज ही भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। महेंद्र सिंह धोनी पत्नी का जन्मदिन मनाने के साथ नैनीताल में ही विश्वकप फाइनल का लुफ्त उठा रहे है। धोनी की पत्नी साक्षी ने जन्मदिन से पहले होटल के लॉन में जमकर मस्ती की, जिसकी फोटो इंटरनेट मीडिया में ट्रेंड कर रही है।

बेटी जीवा के साथ मस्ती करती साक्षी की तस्वीर

जन्मदिन से पहले साक्षी ने अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट पर प्रसादा भवन के बाहर लॉन में बेटी जीवा के साथ मस्ती करते फोटो अपलोड किया तो चंद मिनटों में ही एक लाख से अधिक यूजर्स ने उसे पसंद करने के साथ ही छह सौ से अधिक ने कमेंट्स किया। साथ ही प्रशंसकों व मीडिया की वजह से होटल में ही कैद धोनी की फोटो अपलोड करने का आग्रह किया।

क्रिकेटर धोनी (Mahendra Singh Dhoni in Nainital) की पत्नी साक्षी इंटरनेट मीडिया में बेहद सक्रिय है। साक्षी के इंस्टाग्राम अकाउंट में साढ़े पांच मिलियन फालोअर्स हैं। साक्षी ने खुद को देहरादून गर्ल फॉरएवर बताया है। साक्षी ने अल्मोड़ा में ससुराल ल्वाली के पैतृक घर की देहली पर धोनी के साथ फोटो अपलोड की तो अब तक करीब 18 लाख लोग फोटो को पसंद कर चुके हैं जबकि तीन हजार से अधिक यूजर्स ने कमेंट्स किए हैं।

साक्षी ने नैनी झील में बेटी जीवा के साथ नौकायन का वीडियो पोस्ट किया तो चंद मिनटों में ही एक लाख से अधिक लोगों ने उसे पसंद किया और चार सौ से अधिक कमेंट्स आ चुके हैं, यह सिलसिला बढ़ता जा रहा है। साक्षी ने नाटाडोल से हिमालय के विहंगम दृश्य को स्टोरी में लगाया तो उसे भी लाखों यूजर्स ने पसंद किया।

विश्वकप फाइनल के रोमांच के बीच जन्मदिन

पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए आज रविवार का दिन बेहद खास है। आज रविवार को उनकी पत्नी साक्षी का जन्मदिन है, सोशल मीडिया अकाउंट में साक्षी ने काठगोदाम में लोनिवि के नैनीताल, भीमताल की दूरी बताते बोर्ड की फोटो पोस्ट करने के साथ उसमें में खुद बर्ड डे वीक का जिक्र करते हुए संकेत दे दिया था कि इस बार जन्मदिन पहाड़ में ही मनाएंगी।

पत्नी के जन्मदिन के साथ ही विश्वकप फाइनल

साक्षी का 19 नवंबर आज रविवार को जन्मदिन है जबकि धोनी के लिए रविवार का दिन पत्नी के जन्मदिन के साथ ही विश्वकप फाइनल होने की वजह से खास है। 2011 में धोनी के ही नेतृत्व में भारत ने विश्वकप जीता था, आज एक बार फिर करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद बंधी है कि भारत ही विश्वकप जीतेगा। ऐसे में धोनी विश्वकप जीत के जश्न भी नैनीताल में ही मनाएंगे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments