HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: जयंती पर याद​ किए गए महात्मा गांधी और शास्त्री; डीएम,...

Almora News: जयंती पर याद​ किए गए महात्मा गांधी और शास्त्री; डीएम, एसएसपी, सीडीओ व एडीएम समेत कई लोगों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन, कलेक्ट्रेट व पुलिस लाइन में गाए गए गांधी जी के प्रिय भजन

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती पर आज कलेक्ट्रेट  में जिलाधिकारी वंदना सिंह समेत अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण किया।

ADVERTISEMENTSAd

महात्मा गांधी व स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कलेक्ट्रेट में कार्यक्रम आयोजित किया गाय। जिसमें जिला अधिकारी वंदना सिंह, अपर जिला अधिकारी चन्द्र सिंह मर्तोलिया समेत कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने राष्ट्रपिता व शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण किया और इसके बाद उनके जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए दोनों महान विभूतियों के कार्यों के बारे में जानकारी रखी।

कार्यक्रम में राष्ट्रपिता के प्रिय भजन ‘रघुुपति राघव राजा राम’, दे दी हमें आजादी बिना खड्ग बिना ढाल’ व ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए’ आदि भजन गाए गए। इस मौके पर जिलाधिकारी वंदना सिंह ने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत मतदाता जागरूकता की शपथ दिलायी। कार्यक्रम में कलेक्ट्रेट व तहसील परिसर के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। उधर विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पांडे व विकास भवन के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये।
पुलिस लाइन में हुआ कार्यक्रम

पुलिस लाइन अल्मोड़ा के प्रांगण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। जहां आयोजित जयंती कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण करते हुए उनकी जीवन व कार्यों पर प्रकाश डाला और सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर पुलिस के कई अधिकारियों व कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों को श्रद्धासुमन अर्पित किए और गांधी जी का प्रिय भजन गाया। उन्होंने पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों को देश में लोकतांत्रिक परम्पराओं में मर्यादा बनाए रखने, स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा बनाए रखने, सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई।

दूसरी ओर पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा राजन सिंह रौतेला ने पुलिस कार्यालय में कर्मचारियाों की मौजूदगी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। सभी थानों में भी जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments