महाराष्ट्र में कोरोना कहर बनकर टूट रहा है। यहां पिछले 24 घंटे में 773 मरीजों की जान कोरोना की वजह से चली गई है। जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में यहां 66 हजार 836 कोविड केस मिले। मुम्बई में पिछले 24 घंटे में 7 हजार 199 मामले सामने आए और मौत का आंकड़ा भी 22 अप्रैल के मुकाबले कुछ कम हुआ। कल 75 की मौत हुई थी जबकि आज 72 कोविड मरीजों की मौत हुई। राज्यभर में अब तक कुल केस 41 लाख के पार हो गए हैं। कुल कोविड केस राज्यभर में 41 लाख 61 हजार 676 हैं। वहीं, अब तक कुल 63 हजार 252 मौत हो चुकी हैं। राज्य में अब-तक एक्टिव मरीजों की कुल संख्या 6 लाख 91 हजार 851 तक पहुंच गई है। मुम्बई में अब तक हुई कुल मौत की संख्या 12 हजार 655 है।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS









