HomeCrimeकिच्छा/महाराजपुर : नदी किनारे पुलिस का छापा, 60 लीटर कच्ची शराब बरामद...

किच्छा/महाराजपुर : नदी किनारे पुलिस का छापा, 60 लीटर कच्ची शराब बरामद के साथ एक गिरफ्तार

किच्छा। लालपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में अवैध भट्टी लगाकर कच्ची शराब बनाए जाने की सूचना पर चौकी पुलिस ने औचक छापा मार कार्यवाही करते हुए शराब बनाने के उपकरण सहित अवैध कच्ची शराब बरामद कर कब्जे में ले ली। इस दौरान पुलिस ने अवैध शराब के एक कारोबारी को भी दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS

जानकारी के अनुसार लालपुर चौकी प्रभारी एसआई राजेंद्र प्रसाद तथा कां. राजकुमार की टीम ने चौकी अंतर्गत ग्राम महाराजपुर के चंदन नगर में नदी किनारे छापामार कार्यवाही करते हुए ग्राम महाराजपुर निवासी विश्वजीत मिस्त्री पुत्र सुमन्य मिस्त्री को अवैध कच्ची शराब बनाते दबोच लिया।

पुलिस ने मौके से करीब 60 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस टीम ने मौके से शराब बनाने के उपकरण को कब्जे में लेते हुए हजारों लीटर लहन नष्ट कर दिया। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments