HomeUttarakhandAlmoraAlmora : बेतालेश्वर में माघी खिचड़ी का भंडारा, कुलपति द्वारा रचित पुस्तक...

Almora : बेतालेश्वर में माघी खिचड़ी का भंडारा, कुलपति द्वारा रचित पुस्तक का विमोचन

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd

बेतालेश्वर मंदिर सेवा समिति अल्मोड़ा द्वारा आज रविवार को बेतालेश्वर मंदिर में माघी खिचड़ी का आयोजन किया गया। इस मौके पर कुलपति प्रो. एनएस भंडारी द्वारा लिखित पुस्तक ‘बेतालेश्वर’ का विमोचन भी हुआ।

विगत वर्षों की भांति आज भी प्रात: शिवपूजन एवं सुन्दरकाण्ड का पाठ तथा हवन किया गया तथा एक बजे से खिचड़ी का भंडारा हुआ। इस मौके पर सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एन.एस. भंडारी द्वारा लिखित पुस्तक बेतालेश्वर, जिसमें बेतालेश्वर मंदिर के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी है का विमोचन भी किया गया। समारोह में समिति के सक्रिय सदस्य राजेंद्र सिंह बिष्ट एवं अर्जुन नयाल द्वारा कुलपति का अंगवस्त्र पहनाकर सम्मान किया गया।

इस मौके पर प्रो. देव सिंह पोखरिया, डॉ. ललित मोहन जोशी, रामअवतार, दिनेश गोयल, मनोज वर्मा, अभय साह, कमलेश जोशी, कैलाश जोशी, विपिन बिष्ट, प्रधान किशन सिंह, मनोज साह, नरेन्द्र लाल साह, दीपक तिवारी, मोहन जोशी, कुंदन सिंह, प्रकाश बिष्ट, मनोज साह, दीपक जीना, पुष्कर कनवाल, ललित वर्मा, मनीष साह, कैलाश साह, देवेन्द्र वर्मा के अलावा समिति के सभी सदस्य उपास्थित थे।

समारोह के आयोजन में मंदिर के महन्त कैलाश गिरी, राहुल गिरी एवं पुजारी दिनेश चन्द्र जोशी का विशेष सहयोग रहा। संपूर्ण समारोह में कोविड नियमों का अनुपालन किया गया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments