HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : बाबा गंगनाथ मंदिर में माघ की खिचड़ी का आयोजन,...

Almora News : बाबा गंगनाथ मंदिर में माघ की खिचड़ी का आयोजन, सर्व समुदाय के लोगों ने किया प्रसाद ग्रहण, युवा जन संघर्ष मंच का आयोजन

हल्द्वानी स्मैक कांड क्राइम ब्रेकिंग

ससुराल जाने का था प्लान, पहुंच गए जेल! 2 सगे भाई और 1.85 करोड़ की स्मैक का पूरा सच...

नैनीताल पुलिस का अब तक का सबसे बड़ा प्रहार। देखिए कैसे पकड़े गए राजस्थान के ये दो शातिर भाई...

पूरा वीडियो यहाँ देखें (30 Sec)

CNE REPORTER, ALMORA

ADVERTISEMENTSAd

बाबा गंगनाथ मंदिर में युवा जन संघर्ष मंच अल्मोड़ा द्वारा माघी खिचड़ी का आयोजन किया गया, जिसमें कम से कम 700 लोगों ने बाबा का प्रसाद ग्रहण किया। इस आयोजन की खास बात यह रही कि इस आयोजन में हर धर्म के लोग बड़े उत्साह व भक्ति भाव के साथ सम्मलित हुए। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग दिया। प्रसाद ग्रहण करने में अल्मोड़ा बारा मंडल के विधायक व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चैहान, उपाध्यक्ष चाय विकास बोर्ड उत्तराखंड गोविंद सिंह पिल्खवाल, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक, भानु जोशी, गिरीश गोस्वामी, दर्शन रावत, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव गोस्वामी, पूर्व सभासद नगर पालिका मुकेश सिंह नेगी आदि शामिल रहे। आयोजन को सफल बनाने में युवा जन संघर्ष मंच के संचालक मनोज बिष्ट (भय्यू), परवेज कुरैशी, दिलजोत सिंह, आशुतोष पवार, शिवराज सिंह मेहर, भय्यू शैली, व्यापार मंडल के सचिव राहुल सिंह बिष्ट, रविंद्र सिंह बिष्ट, मोहित मिश्रा, सिमरजीत सिंह, हरेंद्र शैली, दीप्ति पवार, अल्का बिष्ट, फैजान खान, इशान खान, जीशान खान आदि सदस्यों ने अपना भरपूर योगदान देकर इस आयोजन को सफल बनाया और बाबा का आशीर्वाद लिया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments