HomeBreaking NewsBreaking : मै​डम जी ने लेनी चाही 10 रूपये की भोजन थाल,...

Breaking : मै​डम जी ने लेनी चाही 10 रूपये की भोजन थाल, खाते से चले गये 49 हजार

ADVERTISEMENTS

सीएनई क्राइम रिपोर्टर

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

अगर आपके पास कोई अविश्वसनीय से लगने वाले लुभावने ऑफर का मैसेज अज्ञात नंबर से आये तो सावधान हो जायें। गलती से भी किसी लालच में आकर मैसेज पर क्लिक नही करें। यूपी के मेरठ में ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला आया है। जहां एक शिक्षिका 10 रूपये भोजन थाली के आफर के मैसेज पर क्लिक करने पर अपने खाते से 49 हजार रूपये गंवा बैठी। यह मामला अब साइबर सेल के पास आ गया है, जिस पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

दरअसल, पुलिस चाहे कितने बड़े दावे करे पर आज की तरीख में भी देश के पुलिस विभाग के साइबर सेल पर साइबर क्रिमनल ज्यादा भारी साबित हो रहे हैं। ऐसी—ऐसी आनलाइन तकनीक का इजाद हो रहा है, जिसका जाल काट पाने में पुलिस भी बौनी साबित हो रही है।

ताजा मामला मेरठ का है। जहां एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका के पास अचानक एक अज्ञात नंबर से मात्र 10 रूपये भोजन थाल का मैसेज आता है। यह मैसेज मेरठ के एक नामी—गिरामी रेस्टोरेंट के नाम से उन्हें भेजा गया। जिस रेस्टोरेंट में 500 रूपये से नीचे कोई भोजन थाल नही मिल सकती, वहां महज 10 रूपये में थाली मिलने के ऑफर के चक्कर में उन्होंने झटपट मैसेज पर क्लिक कर दिया।

शिक्षिका ने जैसे ही मैसेज पर क्लिक किया उनके एकाउंट से पूरे 49 हजार रूपये कट गये। यह देख शिक्षिका के पांव तले जमीन ही खिसक गई। महिला को जब अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ तो वह तुरंत साइबर क्राइम सेल पहुंच गयी और शिकायत दर्ज कराई।

इधर मेरठ के एसपी क्राइम अनित कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस तरह के मामलों को लेकर एक अलग टीम गठित की गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम की नजर लगातार इस तरह की ठगी करने वालों पर है। उन्होंने आम जनता से भी साइबर ठगों से सावधान रहने की अपील की है। साथ ही आग्रह किया है कि किसी भी अंजान लिंक पर क्लिक नही करें।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments