HomeCrimeब्रेकिंग उत्तराखंड : प्रेमी ने गंगा में बहा दिए विधवा प्रेमिका के...

ब्रेकिंग उत्तराखंड : प्रेमी ने गंगा में बहा दिए विधवा प्रेमिका के दो बच्चे, एक शव बरामद

हरिद्वार। हरिद्वार के मंगलौर के दाहियाकी गांव में एक व्यक्ति ने अपनी विधवा प्रेमिका के दो बच्चों को गंगा नहर में फेंक दिया। एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

इस मामले का पता तब चला, जब महिला ने अपने बच्चों की तलाश घर पर की। आसपास पूछने पर उसे पता चला कि दोनों बच्चों उसेे प्रेमी लाखन के साथ देखे गए थे। लेकिन लाखन ने उसे बच्चों के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी होने से मना कर दिया। इस पर महिला ने पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस ने शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि उसने बच्चों को गंगनहर में फेंक दिया। खोजबीन में पुलिस को एक बच्चे का शव बरामद हुआ है।

सीबीआई ने रेलवे अधिकारी को एक करोड़ की रिश्वत लेते दबोचा, दो गुर्गे भी गिरफ्तार

महिला के अनुसार मंगलौर गांव के उल्हेड़ा निवासी उसके पति की साल 2019 में मौत हो गई थी। इसके बाद वो अपने दो बच्चों के साथ रह रही थी। करीब एक साल पहले उसकी मुलाकात सहारनपुर के थाना देवबंद के साखन खुर्द गांव निवासी लाखन से हुई।दोनों में प्रेम हो गया। इसके बाद दोनों दाहियाकी गांव में एक किराये के मकान में रहने लगे। महिला शनिवार को फैक्ट्री में काम करने के लिए घर से निकल गई। बाद में जब वो घर लौट कर आई तो उसके दोनों बच्चे गायब थे।

हल्द्वानी : दामाद और उसके पिता ने पीट-पीट कर की ससुर की हत्या

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments