HomeBreaking NewsHaldwani News : पति को लग गई पत्नी के अवैध संबंधों की...

Haldwani News : पति को लग गई पत्नी के अवैध संबंधों की जानकारी, प्रेमी ने रास्ते से हटाने को कर दिया कत्ल, पढ़िये पुलिस से क्या बोला हत्यारा….

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

हल्द्वानी के कैटरिंग कारोबारी सोनू गुप्ता की हत्या अवैध संबंधों के चलते हुई थी। मृतक को जब अपनी पत्नी की करतूत की भनक लगी तो उसकी पत्नी के प्रेमी ने सोनू गुप्ता को ठिकाने लगाने के लिए उसकी हत्या कर दी। इस बात का खुलासा पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी करने के बाद किया है।

थाना बनभूलपुरा पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल व मृतक सोनू गुप्ता के घर के आस-पास के सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया। जिसके बाद नामजद अभियुक्त सोनू सैनी पुत्र चौखे लाल मूल निवासी छितौनी रोड, गांव सैफनी तहसील-शाहबाद, थाना सैफनी, जिला रामपुर उप्र उम्र 28 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। जो हाल में सती कालोनी, थाना वनभूलपुरा में रहता है। पुलिस ने उसे आवला गेट चौकी के पास से गिरफ्तार किया है।

पहले मृतक के वहां नौकरी करता था हत्यारा
पुलिस ने बताया कि उजाला नगर का रहने वाला कैटरिंग कारोबारी सोनू गुप्ता पिछले 15 सालों से शादी तथा अन्य कार्यक्रमों में खाने के ठेका लेने का काम किया करता था। इस दौरान सोनू गुप्ता ने सोनू सैनी को अपने पास कर्मचारी के रूप में तनख्वाह पर रखा। बाद में सोनू सैनी जब पूरा कारोबार समझ गया तो उसने अपना खुद का बिजनेस शुरू कर दिया।

Uttarakhand Breaking : महिला ने कुल्हाड़ी के वार से पति की कर दी निर्मम हत्या, गिरफ्तार

मृतक की पत्नी से शुरू हो गया प्रेम प्रसंग
इसी बीच सोनू सैनी का मृतक की पत्नी के साथ प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। मृतक के बड़े भाई सर्वेश गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में इस बात का जिक्र किया है। सोनू गुप्ता के पीठ पीछे उसकी पत्नी और प्रेमी आपस में मिलते रहे। कहते हैं कि इश्क और मुश्क छुपाये नही छुपते आखिरकार एक दिन पति सोनू गुप्ता को इस बात की जानकारी हो गई। फिर इस मसले को लेकर उसका अपनी पत्नी से तनाव पैदा हो गया।

आरोपी ने बताई पूरी कहानी
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। हत्यारोपी के अनुसार रात करीब 08.30 बजे उसे उजालेश्वर मन्दिर के पास सोनू गुप्ता मिला। उस समय सोनू गुप्ता शराब पिये था। इस दौरान सोनू गुप्ता का सोनू सै​नी से पत्नी से चल रहे प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद पैदा हो गया। सोनू गुप्ता ने सैनी को पत्नी से दूर रहने की हिदायत दी। फिर यह दोनों दानिश के बगीचे में पहुंच गये। वहां पर मृतक सोनू गुप्ता व अभियुक्त सोनू सैनी के बीच फिर विवाद बढ़ गया।

कोविड कर्फ्यू, बड़ा अपडेट : जारी हुई फाइनल SOP, अब यह हैं कर्फ्यू को लेकर अंतिम निर्देश, दैनिक रूप से खुलेंगी यह दुकानें…पढ़िये पूरी ख़बर

हत्यारे ने दो साथियों से मांगी थी मदद, पर वह लौट गये
इस बीच सोनू सैनी ने अपने मोबाइल से नन्नू उर्फ नन्हे अंसारी और कुवंर सैन को आने को कहा। जब तक वह दोनों आते सोनू गुप्ता और ज्यादा गाली गलौज करने लगा। जिस पर सोनू सैनी को गुस्सा आ गया और उसने अपने अंगोछे से पीछे से जाकर फंदा लगाकर सोनू गुप्ता का गला घोट उसे मार दिया। तभी नन्नू उर्फ नन्हे अंसारी और कुंवर सैन वहां आ पहुंचे। वहां लाश पड़ी देख उन्होंने सैनी से कहा कि यह उसने बहुत गलत कर दिया है और वहां से चुपचाप वापस लौट गये।

हमारे WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

अपने किये पर बहुत पछता रहा हत्यारोपी
हत्यारोपी सोनू सैनी ने पुलिस के समक्ष अपना सारा अपराध कबूल करते हुए कहा कि ”साहब मैं प्यूरा में अंधा हो गया था और मैंने ही सोनू गुप्ता की हत्या की है।” आरोपी ने पुलिस को घटना में प्रयुक्त गमछा (अंगोछा) उपलब्ध करा दिया है। वहीं अभियुक्त सोनू सैनी द्वारा घटना के समय पहने कपड़े जीन्स व कमीज बरामद कर लिये गये हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या व अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

उत्तराखंड में 3908 एक्टिव केस बचें, आज 296 नए मामले, 12 मरीजों की मौत

यह रहे गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल —
निरीक्षक सुधीर कुमार (एसओजी), SO प्रमोद पाठक (थाना बनभूलपुरा), उनि दान सिंह मेहता (धोखाधडी सैल), उनि बलवन्त सिंह कम्बोज (थाना बनभूलपुरा), उनि कुमकुम धानिक (थाना बनभूलपुरा), अमनदीप सिंह (थाना बनभूलपुरा), संजय साहनी (थाना बनभूलपुरा), विरेन्द्र सिंह रावत (थाना बनभूलपुरा), एसओजी टीम जनपद नैनीताल

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments