HomeUttarakhandLok Sabha Elections 2024: कहीं बुढ़ापे और कहीं ऊँचाई ने Uttarakhand के...

Lok Sabha Elections 2024: कहीं बुढ़ापे और कहीं ऊँचाई ने Uttarakhand के इन बूथों को विशेष बनाया, पढ़ें विशेष समाचार

ADVERTISEMENTS

Lok Sabha Elections 2024: इस बार लोकसभा चुनाव के लिए खास तैयारियां हैं. हर विधानसभा क्षेत्र में यूनिक बूथ बनाए जाएंगे। नैनीताल जिले की छह विधानसभा क्षेत्रों में बूथ चिह्नित कर लिए गए हैं। इन्हें विभिन्न कारणों से विशेष दर्जा दिया गया है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

कहीं बुजुर्ग ज्यादा वोट करेंगे तो कहीं आदिवासी वर्ग के मतदाता ज्यादा वोट करेंगे. इसके अलावा बूथ को सबसे अधिक ऊंचाई के कारण भी इस श्रेणी में रखा गया है.

लालकुआं के लेप्रोसी रोड हाथीखाल में सबसे अधिक कुष्ठ रोगी मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं। भीमताल के प्राथमिक विद्यालय गौतापांगु को सबसे दूरस्थ होने के कारण अनोखा नाम दिया गया है।

यह बूथ सबसे ऊंचे स्थान पर स्थित है

नैनीताल विधानसभा क्षेत्र का प्राथमिक विद्यालय ताड़ीखेत इस विधानसभा क्षेत्र से जुड़े बूथों में सबसे ऊंचे स्थान पर स्थित है। इसके अलावा हल्द्वानी के राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमौरी के कक्ष 4 में 43 बुजुर्ग मतदाता और प्राथमिक विद्यालय पूरनपुर, कालाढूंगी में 25 बुजुर्ग मतदाता होने के कारण बूथ का चयन किया गया है।

वहीं, रामनगर के राजपुरा प्राथमिक विद्यालय में आदिवासी वर्ग के 80 फीसदी से अधिक मतदाता होने के कारण यह भी अनोखा बूथ कहा जायेगा.

जवाहर ज्योति और कमलुवागांजा में सखी बूथ

उप जिला निर्वाचन अधिकारी PR चौहान ने बताया कि लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में इंटर कॉलेज डौलिया हल्दूचौड़ का कमरा नंबर एक, भीमताल में जिला परिषद डाक बंगला का कमरा नंबर एक, नैनीताल में नगर पालिका परिषद के नर्सरी स्कूल का कमरा एक, हल्द्वानी में प्राथमिक विद्यालय जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा . कालाढूंगी में प्राथमिक विद्यालय देवका कमलुवागांजा के कक्ष संख्या दो और रामनगर में PWD कार्यालय भवन में कक्षा संख्या दो को सखी बूथ बनाया जाएगा। यहां पीठासीन पदाधिकारी के अलावा प्रथम, द्वितीय व तृतीय मतदान पदाधिकारी भी महिलाएं होंगी.

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments