✒️ पीएम द्वारा कही गई बातों पर विद्यार्थियों ने किया चिंतन-मनन
सीएनई रिपोर्टर सुयालबाड़ी
ADVERTISEMENTS
अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज ढोकाने, नैनीताल में परीक्षा पर चर्चा पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बच्चों द्वारा किए गये विभिन्न प्रश्नों के उत्तरों का विद्यालय के सभागार में समस्त छात्र-छात्राओं के समक्ष सजीव प्रसारण किया गया। विद्यालय के बोर्ड के छात्र-छात्राओं ने बड़ी जिज्ञासा से प्रधानमंत्री द्वारा दिये गये उत्तरों व सुझाओं को सुना।
इस अवसर पर रमेश चन्द्र सुयाल (जिला उपाध्यक्ष भाजपा नैनीताल), अंकित पाण्डे (मण्डल अध्यक्ष भाजपा रामगढ़), भुवन चन्द्र (अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा भाजपा, गरमपानी) के अलावा विद्यालय प्रधानाचार्य विपिन कुमार सिंह व समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।