HomeBreaking NewsLive : कोरोना काल में राष्ट्र के नाम सातवीं बार संदेश दे...

Live : कोरोना काल में राष्ट्र के नाम सातवीं बार संदेश दे रहे हैं पीएम मोदी

ADVERTISEMENTS

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित कर रहे है। दोपहर करीब एक बजे पीएम मोदी ने ट्वीट कर ये जानकारी दी। कोरोना वायरस संकट के बीच पीएम मोदी अबतक देशवासियों से कई बार ऐसे रूबरू हो चुके हैं, जिसमें कई बड़े ऐलान किए गए हैं। पीएम के आज के संबोधन को लेकर कई तरह के कयास भी लगाए जा रहे हैं। जिनमें त्योहारों से पहले आम लोगों के लिए सावधानी की बात और लोगों से नियमों का पालन करने की अपील की जा सकती है।

मित्रों! आज शाम 6 बजे देश को संबोधित करूंगा, आप जरूर जुड़ें

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 6 बजे राष्ट्र के नाम संदेश देंगे। पीएम मोदी ने मंगलवार दोपहर को ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी और लोगों से जुड़ने की अपील की। कोरोना वायरस संकट के बीच पीएम मोदी अब से पहले कई बार देश को संबोधित कर चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार दोपहर को ट्वीट किया, ‘आज शाम 6 बजे राष्ट्र के नाम संदेश दूंगा, आप जरूर जुड़ें’।

हाथरस कांड ब्रेकिंग: पुलिस द्वारा गिरफ्तार चार में से एक आरोपी निकला नाबालिग

आपको बता दें कि कोरोना वायरस का संकट देश में लगातार जारी है, पीएम लोगों से लगातार नियमों का पालन करने की अपील करते आए हैं। पीएम मोदी की ओर से मंत्र दिया गया है कि जबतक दवाई नहीं, तबतक ढिलाई नहीं। हालांकि, पिछले कुछ दिनों में देश में कोरोना के मामलों में कमी आई है और एक्टिव केसों की संख्या तेजी से घटी है।

क्रिएटिव न्यूज एक्सप्रेस की खबरों को अपने मोबाइल पर पाने के लिए लिंक को दबाएं

अभी देश में कुल कोरोना केस की संख्या 76 लाख से अधिक है, लेकिन एक्टिव केस दस लाख से नीचे ही है।

किच्छा ब्रेकिंग : पुलिस का तलाशी अभियान जारी, नहीं पता लगा दो साल के लल्ला का

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments