HomeUttarakhandDehradunआयुष्मान पर फर्जी बिल लगाने वाले अस्पतालों की होगी सूचीबद्धता समाप्त- सीएस

आयुष्मान पर फर्जी बिल लगाने वाले अस्पतालों की होगी सूचीबद्धता समाप्त- सीएस

देहरादून| आज गुरुवार को सचिवालय में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की दूसरी शासकीय सभा आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न प्रस्तावों को अनुमोदन प्रदान किया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मुख्य सचिव ने कहा कि आयुष्मान भारत, अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना के अंतर्गत 100% सैचुरेशन किया जाए। सीएस ने कहा कि राशन कार्ड न होने के कारण जिनके आयुष्मान कार्ड नहीं बन पा रहे हैं, उनके लिए आधार कार्ड या वोटर कार्ड आदि सरकारी पहचान पत्रों को अनुमन्य किया जाए साथ ही फर्जी बिल लगाने वाले अस्पतालों पर लगातार जुर्माना लगाते हुए सूचीबद्धता समाप्त की जाए। बैठक में राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अध्यक्ष डी. के. कोटिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments