HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: अवैध रूप से परिवहन की जा रही 62 हजार रुपये...

Almora News: अवैध रूप से परिवहन की जा रही 62 हजार रुपये की शराब पकड़ी, वाहन चालक गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जिले के चौखुटिया थानांतर्गत पुलिस ने विभिन्न ब्रांडों की 10 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी है, जो अवैध रूप से कोविड कर्फ्यू अवधि में जालली से मासी लाई जा रही थी। पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा कायम कर लिया है।
थाना चौखुटिया अंतर्गत आज मासी चौकी प्रभारी सौरभ कुमार भारती ने राइंका मासी से लगभग 200 मीटर आगे जालली की तरफ चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UK—01B 5563 के चालक बृजलाल वर्मा पुत्र आनंद लाल वर्मा निवासी ग्राम भटोली, कन्होणी, पोस्ट मासी, थाना चौखुटिया, जिला अल्मोड़ा को गिरफ्तार कर लिया। वजह रही कि वह सुबह कोविड कर्फ्यू अवधि में वह वाहन में अवैध शराब परिवहन कर रहा था। वाहन से अलग—अलग ब्रांडों की 10 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जिसकी कीमत करीब 62000 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने चालक के खिलाफ 60 आबकारी अधिनियम, 51 (बी) आपदा प्रबन्धन अधिनियम, महामारी अधिनियम व 188 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मामले में थानाध्यक्ष चौखुटिया दिनेश नाथ महंत ने बताया कि आरोपी चालक से कड़ी पूछताछ की गई, तो उसने बताया कि मासी क्षेत्र के शराब के ठेके में सेल्समैन के तौर पर कार्य करता है, परन्तु ठेका मालिक राजीव गुरुरानी द्वारा पिछले कुछ समय से अधिभार नहीं भरा गया, जिससे शराब की कमी हो गयी थी। यह भी बताया कि मालिक द्वारा सिर्फ बीयर मंगाई जा रही है, जिसकी खपत कम है। इस कारण पैसा कमाने के लालच में वह जालली बाजार के ठेके से शराब खरीदकर मासी में बेचने के उद्देश्य से अपनी दुकान में ला रहा था। पुलिस टीम में उप निरीक्षक सौरभ कुमार भारती के साथ कांस्टेबिल लक्ष्मण कुमार, महेश पंचपाल व नवीन गिरी शामिल रहे।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments