HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : चाय की दुकान में परोसी जा रही थी देशी शराब,...

अल्मोड़ा : चाय की दुकान में परोसी जा रही थी देशी शराब, दुकानदार गिरफ्तार

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd

धौलछीना पुलिस ने चाय की दुकान में शराब बेचने के आरोप में पुलिस ने एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 35 पव्वे देशी मसालेदार शराब बरामद हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र में होटल व ढाबों की चेकिंग का अभियान चलाया गया। इस दौरान पेटसाल बाजार में एक व्यक्ति विशंभर दत्त पेटशाली (48 साल) पुत्र स्व. पूरन चंद्र पेटसाली निवासी ग्राम व पेटसाल, थाना धौलछीना अपनी चाय व परचून की दुकान में अवैध रुप से लोगों को शराब पिलाते पाया गया। उसकी दुकान से तलाशी के दौरान 35 पव्वे देशी मसालेदार शराब बरामद हुई। जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ थाना धौलछीना में आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एएसआई गोकुल प्रसाद, हेड कांस्टेबल कुंदन लाल, व संतोष कुमार शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments