सीएनई रिपोर्टर, पनुवानौला। अल्मोड़ा जनपद में ओवररेट में शराब बेचे जाने के मामले लगातार प्रकाश में आ रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि सब कुछ जानते हुए भी संबंधित विभाग और प्रशासन अंजान बना हुआ है। धौलादेवी ब्लॉक के पनुवानौला में मदिरा की दुकान में प्रिंट से अधिक दामों में मदिरा बेची जा रही है।
ADVERTISEMENTS
पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष सुंदर सिंह बिष्ट ने आरोप लगाया कि पनुवानौला में खुलेआम निर्धारित से अधिक रेट पर शराब बेची जाती है। कई बार मामले के उजागर होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि मदिरा की दुकान में रेट लिस्ट भी नही लगी हुई है। आरोप लगाया कि मदिरा की एक बोतल में 40 से 50 रुपये तक अधिक लिया जा रहा है। उन्होंने उपजिलाधिकारी भनोली से तुरन्त कार्रवाई की मांग की है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।