HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत के फल्द्वाड़ी गांव में तेंदुए का आतंक: गौशाला में घुस बछिया...

रानीखेत के फल्द्वाड़ी गांव में तेंदुए का आतंक: गौशाला में घुस बछिया को मारा

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

ADVERTISEMENTSAd Ad

रानीखेत तहसील के ग्राम फल्द्वाड़ी, ब्लॉक तारीखेत में तेंदुए का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार की रात को तेंदुआ गांव की एक गौशाला में घुस आया और आनंदी देवी की बछिया को मार डाला। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह तेंदुआ अब तक दर्जनों बार मवेशियों पर हमला कर चुका है, जिससे ग्रामीण भयभीत हैं और रात में पशुधन की सुरक्षा करना चुनौतीपूर्ण हो गया है।

ग्राम प्रधान सोनू आर्या ने इस घटना पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने वन विभाग से तुरंत गौशाला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे और पिंजरे लगाने की मांग की है, ताकि तेंदुए के लगातार हमलों को रोका जा सके।

घटना स्थल पर वन विभाग से भोपाल सिंह महेता, पूर्व प्रधान संतोष कुमार, पूर्व सरपंच प्रमोद कुमार, गणेश चंद्र और उमेश चंद्र मौजूद रहे। ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से वन विभाग से शीघ्र कार्यवाही करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments