सुयालबाड़ी में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
ADVERTISEMENTS
उत्तरांचल फैडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन जनपद अल्मोड़ा का द्विवार्षिक अधिवेशन व चुनाव में प्रतिभाग करने वाले सदस्यों का विशेष आकस्मिक अवकाश जिलाधिकारी ने स्वीकृत कर लिया है।
जिलाधिकारी अल्मोड़ा की ओर से एसोसिएशन के महामंत्री को भेजे गये पत्र में कहा गया है कि उत्तरांचल फैडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन, उत्तराखंड जनपद शाखा अल्मोड़ा के द्विवार्षिक अधिवेशन में प्रतिभाग करने वालों का आकस्मिक अवकाश स्वीकृत किया जाता है। 17 नवंबर, 2021 को मुख्यालय के सदस्यों का तथा मुख्यालय से दूरस्थ कार्यालयों में कार्यरत सदस्यों का 16 नवंबर व 18 नवंबर, 2021 का विशेष आकस्मिक अवकाश स्वीकृत है। उल्लेखनीय है कि फैडरेशन का अधिवेशन 17 नवंबर, 2021 को यहां प्रेरणा सदन में होगा।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।