HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज: खेर्दा क्रिकेट लीग का शुभारंभ, एनआरएचएम पूर्व उपाध्यक्ष कर्नाटक ने...

अल्मोड़ा न्यूज: खेर्दा क्रिकेट लीग का शुभारंभ, एनआरएचएम पूर्व उपाध्यक्ष कर्नाटक ने गेंद खेलकर किया उद्घाटन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
विकासखंड लमगड़ा अंतर्गत ग्रामसभा खेर्दा में खेर्दा क्रिकेट लीग का शुभारंभ हो गया है। मुख्य अतिथि एनआरएचएम के पूर्व उपाध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक ने रिबन काटकर व पहली गेंद खेलकर मैच का उद्घाटन किया।
उद्घाटन मैच फलसीमा व चौरा (विश्वनाथ) की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें चौरा ने पहले खेलते हुए निर्धारित 15 ओवरों में फलसीमा के सामने 109 रन का लक्ष्य रखा। फलसीमा की टीम ने आक्रामक अंदाज में 13.2 ओवरों में 4 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि बिट्टू कर्नाटक द्वारा रिबन काटकर तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभारंभ किया। उन्होंने कुछ गेंदें भी खेली। इस मौके पर श्री कर्नाटक ने युवाओं से आग्रह किया कि वे शारीरिक क्षमता व दक्षता को मजबूत करने के लिए खेलों में अधिकाधिक रुचि लें। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सूबेदार आनंद सिंह बोरा, सभासद राजेंद्र तिवारी, रोहित शैली, हेम जोशी, देवेंद्र बोरा, भानु जोशी, हयात सिंह बिष्ट, राकेश बिष्ट, जगदीश सिजवाली, अजय बिष्ट, अनिल आर्य, जगदीश सिंह बिष्ट, बलवंत सिंह नेगी समेत अनेक खेल प्रेमी व क्षेत्रवासी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अशोक जोशी ने किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments