HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा में अब तक का सबसे बड़ा कोरोना धमाका, 123 लोगों की...

अल्मोड़ा में अब तक का सबसे बड़ा कोरोना धमाका, 123 लोगों की रिपोर्ट आ​ई कोरोना पॉजिटिव, पढ़िये पूरी ख़बर….

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTS

जनपद में अब तक का कोरोना संक्रमण का सबसे बड़ा धमाका हुआ है। आज कुल 123 कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिनमें 70 अकेले काभड़ी गांव से हैं। वहीं संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत सहित तमाम लोग कोरोना की चपेट में आ गये हैं। उल्लेखनीय है कि आज बृहस्पतिवार को 70 केस कंटेन्मेंट जोन ग्राम काभडी से आए। इसके अलावा 21 पॉजिटिव केस आस—पास के गांवों से हैं। यदि संपूर्ण धौलादेवी ब्लॉक की बात करें तो यहां कुल 91 केस मिले हैं। वहीं 08 ब्लॉक ताकुला, 09 चौखुटिया, 01 द्वाराहाट, 05 ताड़ीखेत से कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जिसमे संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नगर क्षेत्र में 09 केस अल्मोड़ा लोकल के हैं। जिनमें कर्नाटकखोला, शैल, धारानौला, चौरा व पुलिस लाइन आदि स्थानों से कोरोना संक्रमित मिले हैं। लगातार कोरोना संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार जरूरी कदम उठाये जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम कोरोना संक्रमितों पर लगतार नजर बनाए है और नियमित रूप से उनके स्वास्थ्य की जांच चल रही है। आपको बता दें कि अब तक के एक्टिव केस 363 हो चुके हैं।

ADVERTISEMENTS
₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments