HomeAccidentब्रेकिंग पिथौरागढ़ : आज सुबह 6 से साढे छह बजे के बीच...

ब्रेकिंग पिथौरागढ़ : आज सुबह 6 से साढे छह बजे के बीच गिरा दाखिम गांव के घरों पर कई टन मलबा, ग्राम प्रधान ने दी सूचना, देखिए तस्वीरें

Advertisement

पिथौरागढ़। बंगापानी तहसील के दाखिम गांव में आज सुबह लगभग साढ़े छह बजे भूस्खलन हुआ। ग्राम प्रधान मंगल सिंह मेहरा ने आपात सेवा 112 को पौने सात बजे घटना की जानकारी दी। प्रधान के अनुसार 3—4 मकानों के ऊपर मलबा गिरा है। इन मकानों में कुछ लोगों के दबे होने की भी आशंका है।

ADVERTISEMENTSAd

कुछ पशु भी मलबे में दबे हुए हैं। 112 से यह जानकारी तुरंत एसडीएम धारचूला को दी गई। नाचनी थाने और बंगापानी तहसील से राजस्व व राहत दल मौके के लिए रवाना कर दिए गए हैं।

गांव में मोबाइल नेटवर्क न होने के कारण घटना की और जानकारी नहीं मिल पा रही है।

इससे पहले की हमारी खबर….

पिथौरागढ़ ब्रेकिंग : बंगापानी के दाखिम गांव में भूस्खलन, तीन मकान दबे, लोग और पशुओं के मलबे दबे होने की खबर….

पिथौरागढ़। तहसील बंगापानी के पट्टी सेलमाली के दाखिम गाव में भूस्खलन से तीन म​कानों के ढहने की सूचना है। खबर आ रही है कि मलबे में कुछ लोग और पशु दबे हुए हैं। नाचनी से पुलिस, राजस्व दल घटनास्थल को रवाना किए गए हैं। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार घटना आज सुबह की है। रात्रि तीन बजे से इस क्षेत्र में तेज बारिश शुरू हुई थी, इसी के बीच दाखिम गांव में भूस्खलन हो गया।

इस खबर की अपडेट की प्रतीक्षा है, आप हमारे साथ बने रहे, लिंक को रिफ्रेश करते रहें…

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments