HomeUttarakhandNainitalलालकुआं : ट्रेन की चपेट में आए युवक की हुई शिनाख्त, यहां...

लालकुआं : ट्रेन की चपेट में आए युवक की हुई शिनाख्त, यहां का था रहने वाला

लालकुआं अपडेट| लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत वीआईपी गेट के पास लालकुआं से बरेली जा रही ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना इतनी दर्दनाक थी कि शरीर से युवक का धड़ अलग हो गया है। सूचना पर मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया।

ADVERTISEMENTSAd

मिली जानकारी के अनुसार, आज रविवार की दोपहर लालकुआं से बरेली जा रही ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। शव की शिनाख्त सुरेंद्र सिंह रावत पुत्र बिशन सिंह रावत उम्र लगभग 30 वर्ष, पता ग्राम मोरी पटोरी, पोस्ट ऑफिस मोतियापाथर, जिला अल्मोड़ा हाल निवासी हल्द्वानी के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक युवक बीते 4 दिनों से घर से लापता था जिसकी लिए लगातार ढूंढ खोज की जा रही थी मगर उसका कहीं पता नहीं चला वह लालकुआं कैसे पहुंचा इसकी जानकारी भी नहीं है।

मृतक युवक शादीशुदा था और उसका एक 6 माह का बेटा और 18 माह की बेटी भी है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

जेल में बंद कैदी की बिगड़ी तबीयत, एक्स-रे देख डॉक्टर के उड़े होश

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments