HomeUttarakhandNainitalलालकुआं : दिवंगत जवान धर्मेंद्र के घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट,...

लालकुआं : दिवंगत जवान धर्मेंद्र के घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट, परिवार को दी सांत्वना

लालकुआं। नगर के निवासी भारतीय सेना में जेसीओ दिवंगत धर्मेंद्र गंगवार के आवास में पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने शोक संतप्त परिवार को ढाढस बंधाते हुए मृतक परिवार को सरकार एवं सेना से पूर्ण मदद का भरोसा दिलाया।

ADVERTISEMENTS

यहां लालकुआ नगर के वार्ड नंबर दो निवासी राम पाल गंगवार के घर पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने उनके पुत्र धर्मेंद्र गंगवार के ड्यूटी के दौरान लेह में ह्रदय गति रुकने से हुए निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार को ढांढस बधाया। शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र भारतीय सेना के अभिन्न अंग थे, सेना और सरकार सदैव उनके साथ खड़ी रहेगी। जब भी उन्हें इन दोनों अंगों की जरूरत महसूस होगी उस समय उनकी तमाम समस्याओं का तत्काल समाधान कराया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने जैसे ही परिवार को सांत्वना दी इसी दौरान मृतक की पत्नी मीरा देवी और मां सुशीला देवी उनके समक्ष फफक फफक कर रो पड़े, जिन्हें मंत्री अजय भट्ट ने बमुश्किल शांत कराया।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष लाल चंद्र सिंह, वार्ड नंबर दो के सभासद धन सिंह बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला, वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत नरूला, भाजपा मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, बिंदुखत्ता मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी, विनोद श्रीवास्तव, संजय अरोरा, राजकुमार सेतिया, लक्ष्मण खाती, प्रेम पाल गंगवार, प्रेम नाथ पंडित, बॉबी संभल सहित भारी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments