HomeUttarakhandNainitalलालकुआं : कल बिंदुखत्ता में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी - दीपक...

लालकुआं : कल बिंदुखत्ता में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी – दीपक जोशी

लालकुआं। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम को सफल बनाने और इसके प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए अब विभिन्न संगठनों के लोग भी आगे आने लगे हैं, इधर बिंदुखत्ता भाजपा मंडल भी इसे सफल बनाने में जुटा है। यहां कल 13 अगस्त को नैनीताल सासंद एवं केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट के नेतृत्व बिंदुखत्ता में हजारों लोगों के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad

यहां आयोजित प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए बिंदुखत्ता भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी ने कहा कि कल 13 अगस्त को प्रातः 9 बजे से बिंदुखत्ता के शहीद स्मारक से तिरंगा यात्रा प्रारंभ होगी जिसमें हजारों लोग हाथों तिरंगा थामकर पद यात्रा के लिए निकलेंगे इसके पूर्व शहीद स्मारक पर तिरंगा ध्वज फहराकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जायेगी।

इस पद यात्रा में क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, पूर्व विधायक नवीन दुम्का सहित लालकुआं बिंदुखत्ता मंडल के समस्त भाजपा कार्यकर्ता तथा वरिष्ठ नेतागण मौजूद रहेंगे। उन्होंने विधानसभा वासियों से इस यात्रा में शामिल होने का आग्रह करते हुए कहा कि सभी लोग यात्रा में शामिल होकर इस ऐतिहासिक और यादगार पल के गवाह बनें।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments