अच्छी खबर : कल से खुल जाएंगी लालकुआं रेलवे स्टेशन की बुकिंग विंडो

0


बरेली। रेलवे प्रशासन द्वारा पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के यात्री आरक्षण केंद्रों पर आरक्षित टिकटों की बढ़ती मांग को दृष्टिगत रखते हुए राष्ट्रव्यापी लाॅकडाउन के दौरान बंद किए गये बरेली सिटी एवं लालकुआं रेलवे स्टेशनों पर स्थित यात्री आरक्षण केंद्र को 23 सितम्बर यानी से खोलने का निर्णय लिया गया है। निर्णय के तहत बरेली सिटी स्थित यात्री आरक्षण केन्द्र को प्रातः प्रातः 8.00 बजे से 14.00 बजे तक एवं दूसरी पारी में अपराहन 14.00 बजे से 20.00 बजे तक तथा लालकुआं स्थित यात्री आरक्षण केन्द्र को प्रातः 8.00 बजे से 12.00 बजे तक एवं अपराहन 13.00 बजे से 17.00 बजे तक एकल खिड़की खोली जायेगी।
विदित हो इज्जतनगर एवं फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशनों पर स्थित यात्री आरक्षण केन्द्र को 22 मई से एक खिड़की के रुप में खोला गया था। अब 23 सितम्बर, 2020 से यात्री आरक्षण केन्द्र, इज्जतनगर को प्रातः 8.00 बजे से 14.00 बजे तक एवं दूसरी पारी में अपराहन 14.00 बजे से 20.00 बजे तक तथा यात्री आरक्षण केन्द्र, फर्रुखाबाद को प्रातः 8.00 बजे से 14.00 बजे तक एवं दूसरी पारी में अपराहन 14.00 बजे से 20.00 बजे तक दूसरी खिड़की खोली जायेगी।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS