लालकुआं (बड़ी खबर) : गौला के तेज बहाव में बहे वनक्षेत्राधिकारी आर पी जोशी, वनकर्मियों ने बचाया

0

लालकुआं से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां गौलारेंज वनक्षेत्राधिकारी आर पी जोशी अपने स्टाफ के साथ बिंदुखत्ता स्थित इंद्रानगर के सामने गौला नदी में पानी के बहाव को पश्चिम से पूरब की ओर करने हेतु डायवर्जन चैनल का निर्माण कार्य करवा रहे थे कि तभी गौला नदी का पानी तेजी से बढ़ गया।


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

पानी के अचानक बढ़ जाने के कारण वन क्षेत्राधिकारी आर पी जोशी नदी के तेज बहाव के चपेट में आकर बहने लगे। वहा मौजूद वनकर्मियों में शामिल उप राजिक प्रमोद सिंह बिष्ट, वन दरोगा भूपाल सिंह जीना तथा बीट अधिकारी पान सिंह मेहता एवं नीरज रावत द्वारा उनको बहता देख बमुश्किल रेस्क्यू कर पानी के तेज बहाव से बाहर निकाला।

तेज बहाव में बहने से वन क्षेत्राधिकारी को पानी में तीन-चार पलटी लग गई, जिससे कि उनके हाथ व पैर में काफी चोटें आई हैं तथा उनका चश्मा व टोपी पानी में बह गए एवं मोबाइल फोन में पानी भर गया। पानी के तेज बहाव से वन क्षेत्राधिकारी गौला को बाहर निकालने के दौरान भूपाल सिंह जीना वन दरोगा को भी चोट आई हैं।

ADVERTISEMENTS