HomeUttarakhandNainitalलालकुआं ब्रेकिंग : खाद्य सुरक्षा विभाग टीम की छापेमारी, जांच में लाइसेंस...

लालकुआं ब्रेकिंग : खाद्य सुरक्षा विभाग टीम की छापेमारी, जांच में लाइसेंस चाय और चाऊमीन का और काम मुर्गा काटने का

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

लालकुआं। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने होली पर्व को देखते हुए विशेष अभियान चलाते हुए लालकुआं और हल्दूचौड़ क्षेत्र में औचक छापेमारी कर मीट मांस, चाउमीन, मोमो, किराना, मिठाई और हिंदुस्तान लीवर के गोदाम समेत 2 दर्जन से अधिक प्रतिष्ठानों में जांच की। तथा आधा दर्जन सैंपल लिए। जबकि कई दुकानदारों को धारा 32 का नोटिस दिया है।

ADVERTISEMENTSAd

खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश चन्द्र टम्टा के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम ने लालकुआं में विभिन्न मीट विक्रेताओं के यहां औचक निरीक्षण करते हुए छापेमारी कर दी। जैसे ही खाद्य निरीक्षक एक दुकान में पहुंचे तो ताबड़तोड़ कई मीट विक्रेता अपनी दुकानें बंद करके चंपत हो गये। आनन-फानन में खाद्य विभाग ने दो दुकानों के सैंपल भरे। जिसमें एक दुकान में मुर्गा काटने और कटे हुए मांस का एक ही स्थान था, जिस पर खाद्य विभाग ने आपत्ति दर्ज करते हुए कहा कि जिंदा मुर्गा के समक्ष दुकानदार मुर्गा नहीं काट सकता है, वह काटने का कार्य अलग स्थान पर करें।

जबकि उत्तरांचल मीट शॉप में लाइसेंस चाय और चाऊमीन का पाया गया जबकि कार्य मुर्गा काटने का किया जा रहा था। इस पर खाद्य निरीक्षक ने दुकानदार को सख्त हिदायत दी कि वह या तो मीट मांस का लाइसेंस बनाए या फिर चाऊमीन की दुकान ही चलाएं। कई दुकानदारों को लाइसेंस के नियमों का ठीक प्रकार अनुपालन न करने के चलते धारा 32 का नोटिस थमा दिया गया। उन्हें हिदायत दी कि भविष्य में कमियां पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी।

इधर 25 एकड़ रोड में स्थित गुज्जर डेयरी व गरिमा चाट भंडार एंड फास्ट फूड सेंटर में भी छापेमारी की गई, उक्त दोनों दुकानों में भारी गंदगी का साम्राज्य व्याप्त था, साथ ही दुकान में घरेलू गैस सिलेंडर का प्रयोग किया जा रहा था, साथ ही बर्तन धोने के कार्य में बाल श्रमिक को लगाया गया था, फूड इंस्पेक्टर ने यहां दूध और मोमो का सैंपल लिया। इसके अलावा सोयाबीन फैक्ट्री परिसर में स्थित हिंदुस्तान लीवर के गोदाम में छापेमारी करते हुए वहां नूडल, स्क्वैश और सॉस के नमूने लिए।

खाद्य विभाग की इस कार्यवाही से नगर के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। वहीं फूड इंस्पेक्टर कैलाश टम्टा ने कहा कि कई दुकानों में खामियां पाई गई, जिस पर उनके चालान काटे गए हैं। उन्होंने कहा इस तरह का औचक छापेमारी अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। इस अवसर पर उनके साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामनगर नंदकिशोर सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments