लालकुआं : नहर में मिला नवजात का शव, पड़ताल में जुटी पुलिस

0
लालकुआं : नहर में मिला नवजात का शव, पड़ताल में जुटी पुलिस
सांकेतिक फोटो

लालकुआं | हल्दूचौड़ पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत सिंचाई नहर में एक नवजात के शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और मामले की जांच में जुट गई है।


ADVERTISEMENTS

रविवार सुबह मोटाहल्दू स्थित गांव में खेतों में सिंचाई करते समय नहर में लोगों ने एक नवजात की शव देखा। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना लोगों ने निवर्तमान ग्राम प्रधान सीमा पाठक को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो नवजात का शव सिंचाई नहर में पड़ा हुआ था। जांच पड़ताल में पता चला कि नवजात बालक पूर्ण रूप से विकसित है और उसको कपड़े में लपेटकर फेंका गया है।

प्रथम दृष्टया में प्रतीत हो रहा है कि संभवत नवजात का शव नहर में बहकर आया होगा। नवजात का शव मिलने की सूचना पर भारी संख्या में ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए। हल्दूचौड़ पुलिस चौकी प्रभारी गौरव जोशी ने बताया कि नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ थी नहर के किनारे लगे लोगों के घर के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी देखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

क्रेडिट कार्ड से लेकर LPG तक… आज से हो रहे कई बड़े बदलाव

ADVERTISEMENTS