HomeUttarakhandNainitalलालकुआं : भाजपा एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

लालकुआं : भाजपा एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

लालकुआं समाचार | लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बिंदुखत्ता निवासी भाजपा अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। फिलहाल जहरीले पदार्थ का सेवन करने से मौत की बात सामने आ रही है। मंडल अध्यक्ष की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

मिली जानकारी के मुताबिक, लालकुआं के निकटवर्ती क्षेत्र बिंदुखत्ता के संजय नगर तृतीय निवासी 40 वर्षीय महेश आर्य गत शाम कोतवाली पुलिस को नशे की हालत में गौला नदी के किनारे मिला, जिसको पुलिस के जवानों ने सकुशल उसके परिजनों को सौंप दिया।

बाद में हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उसे हल्द्वानी एसटीएच में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक महेश आर्य के तीन बच्चे हैं, जिसमें दो बेटियां और एक बेटा शामिल है। वह टुकटुक चलाने के साथ-साथ अच्छा राजमिस्त्री भी था तथा भारतीय जनता पार्टी की अनुसूचित मोर्चा का हाल ही में अध्यक्ष भी निर्वाचित हुआ था। महेश आर्य की मौत से हर कोई हतप्रभ है। वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

दुःखद : उत्तराखंड के पूर्णागिरी धाम में बड़ा हादसा, पांच लोगों की मौत, आठ घायल

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments