HomeAccidentपूर्णागिरी हादसा अपडेट : यहां के रहने वाले है मृतक और घायल

पूर्णागिरी हादसा अपडेट : यहां के रहने वाले है मृतक और घायल

चंपावत अपडेट | उत्तराखंड के चंपावत जिले के टनकपुर स्थित पूर्णागिरि धाम में बड़ा हादसा हो गया। यहां एक वाहन कई लोगों को कुचलता हुआ निकल गया। इस हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि सात लोगों के घायल होने की सूचना है। फिलहाल घटनास्थल पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए हैं, हादसे को जिसने भी देखा रोंगटे खड़े हो गए।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के बहराइच और बदायूं से आए श्रद्धालुओं का जत्था मां पूर्णागिरि के दर्शन कर ठुलीगाड़ पहुंचा था। गुरुवार को ठुलीगाड़ के पास यात्री पार्किंग में खड़े बस का इंतजार कर रहे थे। कि तभी टनकपुर से श्रद्धालुओं को लेकर आ तेज रफ्तार बस ने श्रद्धालुओं को कुचल दिया।

हादसे का शिकार हुए सभी लोगों को टनकपुर अस्पताल लाया गया। कुछ लोगों ने इलाज से पहले ही दम तोड़ दिया। जबकि कुछ घायलों का टनकपुर उप जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस हादसे की जांच में जुटी है। घटना के बाद बस का चालक फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर मेला मजिस्ट्रेट व एसडीएम सुंदर सिंह और सीओ अविनाश वर्मा मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

मृतकों का विवरण

➡️ बद्री नारायण पुत्र राम लखन उम्र 43 वर्ष, निवासी सौहराव, बहराइच उ.प्र. ।
➡️ माया राम पुत्र बब्बू (29), उपरोक्त सौहराव, बहराइच उ.प्र. ।
➡️ नेत्रावती पुत्री वीर सिंह( 20), निवासी पिण्डा, बिल्सी बदायूं उ.प्र.।
➡️ अमरावती पत्नी मोहन सिंह(26) निवासी पिण्डा, बिल्सी बदायूं उ.प्र.।
➡️ रामदेई पत्नी तोता राम( 30) निवासी सौहराव बहराइच उ.प्र. ।

घायलों का विवरण

➡️ कौशल्या देवी पत्नी बद्री( 40) निवासी सौहराव बहराइच उ.प्र.।
➡️ कुसुम देवी पत्नी राम सूरत(59) निवासी सौहराव थाना रामगांव, बहराइच उ.प्र.।
➡️ पार्वती देवी पत्नी लालता प्रसाद(40) निवासी सौहराव थाना रामगाव बइराईच उ.प्र.।
➡️ सरोज पुत्री बद्री(04) निवासी सौहराव थाना रामगांव बहराइच उ.प्र.।
➡️ राधिका पुत्री बद्री( 05) निवासी सोहराव थाना रामगांव बहराइच उ.प्र.।
➡️ प्रियांसी पुत्री मोहन सिंह( 3) निवासी पिण्डा, बिल्सी बदायूं, उ.प्र.।
➡️ राम सूरत पुत्र अशरफी( 48) निवासी बहराई उ.प्र.।

हल्द्वानी: डहरिया-धानमिल सड़क के पुनर्निर्माण को मिली वित्तीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया दुःख

पूर्णागिरी हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुःख जताया है, उन्होंने लिखा ” टनकपुर (चम्पावत) में बस की चपेट में आने से हुई जनहानि अत्यंत हृदय विदारक है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। जिलाधिकारी से फोन पर वार्ता करते हुए इस घटना की विस्तृत जानकारी लेने के साथ ही घायलों के समुचित उपचार हेतु भी निर्देशित किया है।”

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments