HomeCrimeलालकुआं : स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

लालकुआं : स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

लालकुआं। नशा कारोबार के खिलाफ अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने 2.62 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मुकदमा पंजीकृत कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS

यहां वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार वर्तमान में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है इसी के तहत पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद शाह के पर्यवेक्षण में कोतवाल संजय कुमार ने टीम गठित कर नशा तस्करों के खिलाफ लगातार दबिश दी जा रही हैं।

इसी क्रम में गठित पुलिस टीम ने नशा तस्कर भास्कर जीना पुत्र लक्ष्मण जीना निवासी पुराना बिंदुखेड़ा चौकी बिंदुखत्ता को 2.62 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली में एनडीपीएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है जहां उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

पुलिस के मुताबिक बीती दिनों भी पुलिस ने दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया था जो क्षेत्र में स्मैक बेचा करते थे।

इधर कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि पुलिस का अवैध नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और आगे भी जारी रहेगा उन्होंने कहा कि किसी भी अवैध नशे के कारोबारियों को बख्शा नहीं जाएगा।

वहीं पुलिस टीम में कोतवाल संजय कुमार, वरिष्ठ उप निरीक्षक रोहतास कुमार सागर, उपनिरीक्षक संजय बृजलाल, कस्टेबल कमल बिष्ट मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments