डेनमार्क में चल रहे विक्टर डेनमार्क मास्टर्स में अल्मोड़ा, उत्तराखंड के लक्ष्य सेन ने पुरुष एकल में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतियोगिता का देश के लिए एक मात्र पदक कांस्य के रूप में जीता।
उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि उत्तराखंड के चिराग सेन ने पुरुष एकल व ध्रुव रावत ने मिश्रित युगल में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए क्वॉर्टर फ़ाइनल तक का सफ़र तय किया। लक्ष्य के कांस्य पदक जीतने व चिराग़ व ध्रुव के शानदार प्रदर्शन पर उत्तराखंड बैडमिंटन की अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक समेत समस्त उत्तराखंड बैडमिंटन परिवार तथा तमाम खेल प्रेमियों ने लक्ष्य, चिराग व ध्रुव तथा उनके साथ प्रतियोगिता में सम्मिलित उनके कोच डीके सेन को शुभकामनाएं दी हैं।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।