SPORTS NEWS: इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन में अल्मोड़ा के लक्ष्य सेन ने क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

0

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा


ADVERTISEMENTS

बर्मिंघम (इंग्लैंड) में चल रहे प्रतिष्टित योनेक्स आल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन में अल्मोड़ा (उत्तराखंड) के लक्ष्य सेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। यह जानकारी उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने दी।
श्री मनकोटी ने लक्ष्य के उक्त खेल प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए बताया पहले दौर में लक्ष्य सेन ने थाईलैंड के कन्ताफोंनवान्ग्चारोंन को सीधे सेटों में 21-18 व 21–17 से आसानी से हराया और दूसरे दौर में प्रवेश किया। इसके बाद दूसरे दौर में लक्ष्य ने फ्रांस के थॉमसरोक्सेल को भी सीधे सेटों में आसानी से 21-18 व 21-12 से हराकर क्वार्टर फाइनल में स्थान बना लिया। लक्ष्य के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक समेत उत्तराखंड बैडमिंटन परिवार ने खुशी का इजहार करते हुए लक्ष्य को अगले दौरों के लिए शुभकामनायें प्रेषित की हैं।

ADVERTISEMENTS