लालकुआं ब्रेकिंग : नये सत्र से शुरू हो जायेगी चोरगलिया आईटीआई, विधायक दुम्का ने किया दावा

0

लालकुआं। विधानसभा क्षेत्र के चोरगलिया के सेकडों युवाओं के लिए बड़ी खबर है। चोरगलिया आईटीआई की अगले सत्र से शुरू किया जायेगा।


ADVERTISEMENTS

लालकुआं विधायक नवीन दुम्का ने बताया की इस आईटीआई के लिये आवश्यक स्टाफ की तैनाती की तैयारी चल रही है।
उन्होने उम्मीद जताई कि चोरगलिया की राजकीय आईटीआई नवनिर्मित बिल्डिंग मे इसी अप्रैल सत्र से प्रशिक्षण शुरू हो जायेगा।
लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के चोरगलिया में करोड़ों की लागत से बनी आइटीआई की बिल्डिंग का पूर्व की कांग्रेस सरकार में निर्माण कार्य शुरू काराया गया था । युवाओं को आईटीआई की शिक्षा लेने के लिए क्षेत्र से दूर-दराज के संस्थानों में जाना पड़ रहा था।

ADVERTISEMENTS