HomeUttarakhandAlmoraकूर्मांचल एकेडमी अल्मोड़ा हिंदी सस्वर पाठ प्रतियोगिता, पुरस्कार वितरण

कूर्मांचल एकेडमी अल्मोड़ा हिंदी सस्वर पाठ प्रतियोगिता, पुरस्कार वितरण

👉 अंग्रेजी विषय में अव्वल रहे विद्यार्थी पुरस्कृत

सीएनई रिपोर्ट, अल्मोड़ा। कूर्मांचल एकेडमी अल्मोड़ा में आयोजित सस्वर पाठ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। साथ ही अंग्रेजी विषय में सर्वोच्च अंक लाने वाले हाई स्कूल व इंटर पास आउट छात्र—छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। हाई स्कूल स्तर में सर्वोच्च अंक पाने वाली एना बख्श पुरस्कृत हुईं। वहीं, इंटरमीडिएट में गर्वित डालाकोटी, मीरांजनी मिराल एवं निर्मल भाकुनी को पुरस्कार प्रदान किया गया।

ADVERTISEMENTSAd
कूर्मांचल एकेडमी अल्मोड़ा
कूर्मांचल एकेडमी अल्मोड़ा
Advertisement

आज छात्र-छात्राओं की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। ये प्रतियोगिताएं विद्यालय के चार हाउस में क्रमशः वायु, व्योम, वारि एवं वसुंधरा थे।

अंग्रेजी विषय पर सर्वोच्च अंक विजेता एना बख्श
अंग्रेजी विषय पर सर्वोच्च अंक विजेता एना बख्श

इस प्रतियोगिता में प्राथमिक जूनियर एवं सीनियर कक्षा के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्राथमिक स्तर की हिंदी सस्वर पाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जूनियर वर्ग में वायु हाउस एवं सीनियर वर्ग में व्योम हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।जबकि जूनियर वर्ग में वारि हाउस ने द्वितीय एवम तृतीय स्थान वसुंधरा हाउस ने प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में द्वितीय स्थान वारि हाउस एवं तृतीय स्थान वायु हाउस ने प्राप्त किया। सभी हॉउसेस के प्रतिभागियों ने मंच से आकर्षक तरीके से अपनी प्रस्तुतियां दी।

कूर्मांचल एकेडमी अल्मोड़ा में कार्यक्रम मंचन
कूर्मांचल एकेडमी अल्मोड़ा में कार्यक्रम मंचन

एना बख्श, गर्वित डालाकोटी, मीरांजनी मिराल एवं निर्मल भाकुनी पुरस्कृत

कूर्मांचल एकेडमी (Koormanchal Academy) के पूर्व अंग्रेजी अध्यापक स्वर्गीय अरुण मार्क्स की स्मृति में हाई स्कूल एवं इंटर में अंग्रेजी विषय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार में प्रमाण पत्र और नगद धनराशि भी प्रदान की गई। यह पुरस्कार स्वर्गीय अरुण मार्क्स के परिवार द्वारा उनकी याद मे दिया जाता है। इस बार हाई स्कूल स्तर में सर्वोच्च अंक पाने वाली एना बख्श तथा इंटरमीडिएट में क्रमशः गर्वित डालाकोटी, मीरांजनी मिराल एवं निर्मल भाकुनी को प्रदान किया गया

कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक केके पंत द्वारा किया गया। उन्होंने सभी छात्र—छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। पुरस्कार वितरण मधुलिका स्टीफन, विश्वजीत सिंह नेगी एवं प्रधानाध्यापक द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजन में कूर्मांचल एकेडमी के शिक्षक एवम शिक्षिकाओं ने सहयोग प्रदान किया।

कूर्मांचल एकेडमी अल्मोड़ा में कार्यक्रम मंचन
कूर्मांचल एकेडमी अल्मोड़ा में कार्यक्रम मंचन
ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments