HomeNationalकुमकुम भाग्य फेम पूजा बनर्जी के पिता का निधन, एक्ट्रेस ने शेयर...

कुमकुम भाग्य फेम पूजा बनर्जी के पिता का निधन, एक्ट्रेस ने शेयर किया पोस्ट

मुम्बई| टीवी शो ‘कुमकुम भाग्य’ में रिया का रोल निभाने वाली मशहूर एक्ट्रेस पूजा बनर्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन पूजा अपने करियर या खुशी के पलों की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। लेकिन बीते दिनों पूजा ने एक बेहद दुःख भरी सूचना अपने फैन्स के साथ साझा की है। उन्होंने अपने पोस्ट में बताया उनके पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पिता को याद करते एक इमोशनल पोस्ट भी लिखा है।

ADVERTISEMENTSAd

एक्ट्रेस ने 4 दिसंबर को इंस्टाग्राम पर पिता की तस्वीर के साथ एक बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘बाबा आपकी आत्मा को शांति मिले। मुझे पता है कि आप अब बेहतर जगह पर हो। ओम शांति…आप बहुत याद आओगे- संदीप, सना, पूजा, नील और आकाश’। सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को देखते ही फैन्स समेत कई सितारों ने उनके पिता को श्रद्धांजलि दी है।

बता दें कि पूजा बनर्जी फिलहाल छुट्टी पर हैं। पूजा काफी समय से टीवी की दुनिया से दूर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने प्रेग्नेंसी की वजह से शो को बीच में ही छोड़ दिया था। हाल में पूजा ने बच्ची को जन्म दिया था। वह अपनी बेटी की वजह से अभी भी टीवी की दुनिया से दूर हैं। पूजा ने स्वीमर संदीप सेजवाल से शादी की है। कपल की शादी 28 फरवरी 2017 में हुई थी। उनके पति नेशनल लेवल स्विमर हैं, जिन्होंने ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता हुआ है। संदीप और पूजा बचपन के दोस्त हैं। पूजा बनर्जी को आखिरी बार फेमस टीवी शो ‘कुमकुम भाग्य’ में देखा गया था। एक्ट्रेस ने निगेटिव रोल से काफी पॉपुलैरिटी हासिल की है।

वर्कफ्रंट कि बात करें तो अभिनेत्री ने अपने करियर की शुरुआत एमटीवी ‘रोडीज’ से की थी। फिर उन्हें ‘एक दूसरे से करते हैं प्यार हम’ सीरियल में पहला बतौर लीड ब्रेक मिला, जो उनके करियर के लिए एक टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। इसके बाद वह कई हिट सीरियल्स जैसे ‘चंद्रकांता’, ‘चंद्र नंदिनी’, ‘दिल ही तो है’, ‘कसौटी जिंदगी की’, ‘कुमकुम भाग्य’ में नजर आईं। उन्होंने ‘कहने को हमसफर हैं’ से ओटीटी डेब्यू भी किया था।

लखनऊ-गोरखपुर और काठगोदाम समेत इन स्टेशनों का होगा कायाकल्प, जानें रेलवे का प्लान

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments