HomeUttarakhandBageshwarकेक काटा, मिठाई व फल बांटे और दीर्घायु होने की कामना

केक काटा, मिठाई व फल बांटे और दीर्घायु होने की कामना

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

अल्मोड़ा/बागेश्वर में कोश्यारी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा/बागेश्वरः उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का जन्मदिन आज अल्मोड़ा व बागेश्वर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया और उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस उपलक्ष्य में मिष्ठान वितरण के साथ ही मरीजों को फल बांटे और रक्तदान किया।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

अल्मोड़ाः यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में जाकर भर्ती रोगियों को फल वितरित किए और रक्तदान किया। सभी कार्यकर्ताओं ने श्री कोश्यारी के दीर्घायु होेने की कामना की। इन कार्यक्रमों में पार्टी के जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, कॉपरेटिव बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, डा. एसएस पथनी, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, बीना नयाल, लता पांडे, देवाशीष नेगी, राजेंद्र बिष्ट, जगत तिवारी, संदीप श्रीवास्तव, हरीश कनवाल, विनीत बिष्ट, अजय वर्मा, पियूष कुमार, तारा जीना, मंगल सिंह बिष्ट, भावना तिवारी आदि उपस्थित थे।
बागेश्वरः पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी का जन्मदिन पर यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया और मिष्ठान वितरित करते हुए बाबा बागनाथ से उनकी लंबी आयु के लिए प्रार्थना की। इस उपलक्ष्य में

शनिवार को भाजपा पार्टी कार्यालय पर केक काटा गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, घनश्याम जोशी, संजय परिहार, रमेश तिवारी, नंदन सिह रावत, दीपा आर्या, जीवंती कांडपाल, नीमा धपोला, भावना गढ़िया, मंगल राणा, प्रकाश साह आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments