HomeAccidentकिच्छा न्यूज : सूर्य नगर में मगरमच्छ का गाय पर हमला, ग्रामीणों...

किच्छा न्यूज : सूर्य नगर में मगरमच्छ का गाय पर हमला, ग्रामीणों में दहशत

किच्छा। निकटवर्ती ग्राम सूर्य नगर में मगरमच्छ के हमले में घायल हुई गाय का चिकित्सकों की टीम ने मौके पर पहुंच गए इलाज किया। ग्रामीणों के जानवरों पर मगरमच्छ द्वारा हमला किए जाने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार सूर्य नगर के जंगल में दुग्ध उत्पादक समिति की अध्यक्ष दीपा देव की दुधारू गाय चारा खाने गई थी, इसी दौरान झाड़ियों में छिपे मगरमच्छ ने गाय पर हमला बोल दिया। घटना की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए मगरमच्छ के चंगुल से गाय को मुक्त कराया। घटना में गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। गाय के घायल होने की सूचना पर डॉ. सतीश दुबे व कुंदन पांडे की टीम मौके पर पहुंची और हमले में घायल हुई गाय के घाव पर टांके लगाते हुए उपचार किया। घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है और उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से कार्यवाही की मांग की है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments