किच्छा न्यूज़ : राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन

0
किच्छा में स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती मनाते कांग्रेसी

किच्छा। नगर कांग्रेस तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के मौके पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें नमन किया गया। इस मौके पर तमाम कांग्रेसियों ने स्वर्गीय राजीव गांधी को याद कर देश के विकास में उनके किए गए कार्यों को याद किया। आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली, कांग्रेस प्रदेश महासचिव हरीश पनेरु, प्रदेश सचिव संजीव कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष अरुण तनेजा ने कहा कि पूर्व पीएम स्वर्गीय राजीव गांधी ने आधुनिक भारत के निर्माण तथा विकास में अपनी अहम भूमिका निभाई, जिसके लिए देश की जनता उन्हें हमेशा याद रखेगी।


ADVERTISEMENTS

उन्होंने कहा कि भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री के तौर पर स्वर्गीय राजीव गांधी ने संविधान में संशोधन करके 18 वर्ष की आयु के युवाओं को मताधिकार का हक दिलाया तथा पंचायती राज को आज के दौर में जो मजबूती मिल रही है, वह उन्हीं की देन है। इस मौके पर कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष गुड्डू तिवारी, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री डॉ गणेश उपाध्याय, नगर अध्यक्ष अरुण तनेजा, पुष्कर राज जैन, सुरेश पपनेजा, नगर संगठन महामंत्री फिरदौस सलमानी, अक्षय बाबा, हाजी जाकिर अंसारी, दलीप सिंह बिष्ट, राजकुमार बजाज, रिजवान सलमानी, जगरूप सिंह गोल्डी, धनीराम, विक्रम कोरंगा, चेतन शर्मा, राजू मेहता, सज्जाद सलमानी, शाहरुख अहमद आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1