किच्छा न्यूज : लॉकडाउन में बिजली का आपूर्ति अनवरत जारी रखने के लिए भाजपा ने स्वागत किया विद्युतकर्मियों का

0
विद्युत अधिकारियों व कर्मचारियों का स्वागत करते गणमान्य लोग

किच्छा। लॉकडाउन के बीच अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ पालन कर विद्युत आपूर्ति सुचारू करने में जुटे कर्मचारियों का भाजपाइयों ने स्वागत करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष लवी सहगल के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ता नगर के रुद्रपुर मार्ग स्थित विद्युत वितरण उपखंड कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के हाथों को सैनिटाइज करने के बाद फूलों की वर्षा करते हुए उनका स्वागत किया।


ADVERTISEMENTS

आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष सहगल व भाजपा नेता ओमप्रकाश दुआ ने विद्युत उपखंड अधिकारी संजय कुमार, अवर अभियंता वी सी उप्रेती, अवर अभियंता उमेश सिंह राणा को शॉल पहनाकर उनका स्वागत करते हुए किए जा रहे कार्यों को लेकर आभार जताया। भाजपा नेता सहगल ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान विद्युत आपूर्ति सुचारू रखकर विभागीय कर्मचारियों द्वारा अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा के साथ पालन किया जा रहा है क्योंकि भीषण गर्मी में विद्युत आपूर्ति ठप होने से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

उन्होंने कहा कि गत दिनों आंधी तूफान के दौरान क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी तथा कई विद्युत पोल व विद्युत तारे क्षतिग्रस्त हो गई थी, परंतु विभागीय कर्मचारियों ने अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हुए विद्युत आपूर्ति सुचारू करने में सराहनीय योगदान अदा किया।

इस मौके पर विद्युत अधिकारियों सहित दिनेश चंद ध्यानी, रविंदर पाल सिंह, मोहम्मद आरिफ, प्रेम भट्ट, मोहन घई, सुरेश राणा, जसवंत सिंह, ज्योति वर्मा, विमला देवी, दिनेश पाल, जीवन सिंह आदि कर्मचारियों को फूलों की वर्षा के बीच मास्क व सरोपा भेंटकर उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष लवी सहगल सहित भाजपा नेता ओमप्रकाश दुआ, भाजयुमो के पूर्व मंडल अध्यक्ष नितेश बाला, राजीव सक्सेना, हरपाल सिंह आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS