HomeCrimeकिच्छा ब्रेकिंग : पुलिस को खबर देने का मिला सिला, आरोपी ने...

किच्छा ब्रेकिंग : पुलिस को खबर देने का मिला सिला, आरोपी ने 14 वर्षीय बेटे को जान से मारने की कोशिश की

किच्छा। ड्रग्स के अवैध कारोबार की पुलिस को मुखबिरी करने के शक में आरोपी ड्रग्स तस्कर ने पीड़ित के 14 वर्षीय पुत्र को घेर लिया और गला घोंट कर उसको जान से मारने की कोशिश की। पुत्र के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए कानूनी कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई। थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलभट्टा थाना पुलिस को दी तहरीर में पुलभट्टा थाना अंतर्गत इंदिरा नगर निवासी पम्मी पत्नी मिर्जा हारून बेग ने कहा कि उसके पड़ोस में फाजिल खान नाम का युवक परिवार सहित रहता है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

पीड़िता ने बताया कि गत 12 सितंबर को फाजिल खान का साला यासीन ड्रग्स तस्करी के आरोप में पुलिस द्वारा पकड़ा गया था, जिस कारण आरोपी फाजिल खान पीड़िता के पति मिर्जा हारून पर पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगाते हुए रंजिश रखने लगा। पीड़िता ने बताया कि इसी रंजिश के चलते बदला लेने के लिए आरोपी फाजिल ने घर के बाहर खेल रहे पीड़िता के 14 वर्षीय पुत्र मोहम्मद आकिब को घेर लिया और मारपीट करने लगा।

पीड़िता ने बताया कि जब उसका पुत्र आकिब अपनी जान बचाने के लिए भागकर घर आ गया तो आरोपी फाजिल खान भी जबरन पीड़िता के घर में घुस आया और मोहम्मद आकिब का गला घोंट कर उसकी हत्या करने का प्रयास किया। पीड़िता के बीच बचाव करने तथा शोर मचाने पर आरोपी फाजिल खान धमकी देता हुआ चला गया।

पीड़िता पम्मी के अनुसार आरोपी फैजल खान द्वारा खुलेआम दी जा रही धमकी के चलते भय के कारण पिछले 10 दिनों से उसका पति मिर्जा हारून घर नहीं आया है, जिस कारण पीड़िता अपने घर में अकेले रहने को मजबूर है। पीड़िता ने आरोपी से जान माल का खतरा बताते हुए आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments