HomeUttarakhandUdham Singh Nagarसितारगंज : उत्तराखंड भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य नियुक्त हुए खूब सिंह...

सितारगंज : उत्तराखंड भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य नियुक्त हुए खूब सिंह विकल

नारायण सिंह रावत

ADVERTISEMENTS

सितारगंज। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी खूब सिंह ‘विकल’ को पार्टी हाईकमान ने उत्तराखंड भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया है। विकल रूद्रपुर विधानसभा के पालक भी बनाए गए हैं। विकल की इस नियुक्ति पर भाजपाइयों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

उत्तराखंड भाजपा नेतृत्व ने संघ पृष्ठभूमि के वरिष्ठ भाजपा नेता तथा पूर्व विधानसभा प्रत्याशी खूब सिंह ‘विकल’ को उत्तराखंड भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया है। इससे पूर्व ही विकल को रुद्रपुर विधानसभा का पालक भी बनाया गया है। मालूम हो कि विकल इससे पूर्व कई महत्वपूर्ण पदों पर सफलतापूर्वक काम कर चुके हैं। विकल को कुशल नेतृत्वकर्ता, संगठनकर्ता, ओजस्वी वक्ता के रुप में जाना जाता है।

इधर, विकल के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनने पर भाजपा नेताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि विकल की नियुक्ति से संगठन को और भी गति मिलेगी।

ADVERTISEMENTS
₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments